Loading... ई-मेल : supportafdci.in@afdcgov.org हेल्पलाइन नंबर: 01169311026
निवेश विवरण (Investment Details) – AFDC FPO CM युवा ग्रामीण उद्यम केंद्र

1. परियोजना की वास्तविक लागत बनाम स्वीकृत निवेश

यह परियोजना एक मल्टी-सर्विस, टेक्नोलॉजी-आधारित ग्रामीण उद्यम मॉडल है, जिसकी:

  • वास्तविक बाजार लागत (Actual Project Cost): लगभग ₹15,00,000
  • CM युवा उद्यमी अभियान अंतर्गत स्वीकृत निवेश: ₹5,00,000

अंतर की राशि सरकारी-समर्थित मॉडल, तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण, SOP एवं संरचनात्मक समर्थन के माध्यम से समायोजित की जाती है।

2. वास्तविक लागत के अनुसार निवेश विवरण (₹15 लाख मॉडल)

क्रम निवेश मद वास्तविक अनुमानित लागत (₹)
1Soil Testing Laboratory (पूर्ण लैब सेट-अप)4,00,000
2Agriculture Drone (प्रोफेशनल उपयोग हेतु)3,50,000
3Solar System (ऑन-ग्रिड / हाइब्रिड)2,00,000
4Hydroponic / Aeroponic Complete Set-up2,50,000
5Electronic & Digital Infrastructure1,50,000
6E-Shop Stock & Branding1,00,000
7Training, SOP, Licensing & Technical Support50,000
कुल वास्तविक परियोजना लागत₹15,00,000

3. CM युवा उद्यमी अभियान अंतर्गत स्वीकृत निवेश विवरण (₹5 लाख)

CM युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत लाभार्थी के लिए बैंक / DPR में दर्शाया जाने वाला निवेश:

क्रम निवेश मद स्वीकृत राशि (₹)
1Soil Testing Facility (Model-Based Setup)1,50,000
2Agriculture Drone (Shared / Service Model)1,00,000
3Solar System (Operational Requirement)75,000
4Hydroponic / Aeroponic Demonstration Unit75,000
5Electronic Equipment50,000
6E-Shop Initial Stock50,000
कुल स्वीकृत निवेश₹5,00,000

📌 शेष मूल्य AFDC के तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण, SOP, डिज़ाइन, मॉडल-आधारित सपोर्ट एवं संस्थागत व्यवस्था के रूप में उपलब्ध कराया जाता है।

4. निवेश का स्रोत (Means of Finance)

  • CM युवा उद्यमी अभियान अंतर्गत बैंक ऋण
  • सरकार द्वारा निर्धारित ब्याज सहायता / क्रेडिट सपोर्ट
  • लाभार्थी का अंशदान (यदि बैंक द्वारा लागू हो)

📌 ऋण स्वीकृति एवं वितरण पूर्णतः बैंक एवं शासन / AFDC के दिशा-निर्देशों पर निर्भर है।

5. निवेश से संबंधित महत्वपूर्ण स्पष्टिकरण (Very Important Clause)

AFDC FPO CM युवा ग्रामीण उद्यम केंद्र की वास्तविक परियोजना लागत लगभग ₹15 लाख है, परंतु सरकारी-समर्थित उद्यम मॉडल के अंतर्गत यह संपूर्ण सुविधा, तकनीक, प्रशिक्षण एवं संरचना लाभार्थी को मात्र ₹5 लाख की स्वीकृत परियोजना लागत में उपलब्ध कराई जा रही है। यह अंतर नकद अनुदान न होकर In-Kind एवं Model-Based Support Value के रूप में है।